पेंशनर्स समाज नगरी ने मनाया 31वां स्थापना दिवस, सम्मान, संस्कृति और सौहार्द का रहा संगम

0

 

पेंशनर्स समाज नगरी ने मनाया 31 वां स्थापना दिवस, सम्मान, संस्कृति और सौहार्द का रहा संगम



        उत्तम साहू/ नगरी/सिहावा। 29 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील शाखा नगरी का 31वां स्थापना दिवस स्थानीय साहू सदन में गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में सेवानिवृत्तजनों के सम्मान, सामाजिक एकता और जागरूकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। बड़ी संख्या में पेंशनर्स, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक इस अवसर के साक्षी बने।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष श्री चेतन भारती (रायपुर) रहे। समारोह की अध्यक्षता आर.एल. देव, अध्यक्ष पेंशनर्स समाज नगरी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में महेश गोटा (अध्यक्ष, जनपद पंचायत नगरी), हृदय साहू (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत नगरी), बलजीत छाबड़ा (अध्यक्ष, नगर पंचायत नगरी), विकास बोहरा (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत नगरी), होरीलाल साहू (अध्यक्ष, पुलिस पेंशनर्स कल्याण, धमतरी), ए.एल. बनपेला (संरक्षक, पेंशनर्स समाज नगरी) एवं वरिष्ठ पेंशनर ऋषिराम कंचन मंचासीन रहे।



कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआसुश्री शकुन कश्यप ने भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया।



इस अवसर पर समाज के उन वरिष्ठ पेंशनर्स का विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। स्व. के.एस. श्रीमाली, श्रीमती सुशीला गुप्ता, श्रीमती चंदाबाई ढीढ़ी, एल.एल. नाग, एच.एल. साहू, सुखराम सिन्हा, जगदीश राम साहू, रामरतन यादव, गुहरू राम कोसरिया एवं श्रीमती बुधिया बाई ध्रुव को शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। यह क्षण सभागार में उपस्थित सभी के लिए प्रेरणास्पद रहा।



सांस्कृतिक कड़ी में सुशीला सोनी ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सचिव पी.आर. चंद्रवंशी ने वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया, वहीं कोषाध्यक्ष जी.एस. वर्मा ने आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।



अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधनों में पेंशनर्स समाज की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए संगठन को स्थापना दिवस की बधाई दी और पेंशनर्स के सुखद, सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। मुख्य अतिथि श्री चेतन भारती ने अपने चुटीले और सकारात्मक वक्तव्य से सभागार को मुस्कान से भर दिया, वहीं उनके विचारों ने संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया।



कार्यक्रम में हेल्पेज इंडिया की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के हित में जागरूकता संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रेस प्रतिनिधि उत्तम साहू का भी शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

उद्बोधनों के पश्चात वर्ष भर में दिवंगत पेंशनर्स साथियों को आर.आर. नाग के निर्देशन में सभी उपस्थित पेंशनर्स द्वारा आध्यात्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह क्षण भावुकता और स्मरण का रहा।

सामूहिक भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। अंत में पी.एल. सिन्हा ने आभार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन का सफल संचालन जी.सी. साहू एवं एस.पी. ग्वाले ने कुशलतापूर्वक किया।

स्थापना दिवस का यह आयोजन पेंशनर्स समाज की एकता, सम्मान और सामाजिक प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !