धमतरी पुलिस ने महाराष्ट्र की महिला चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, ई-रिक्शा में चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

0

 

धमतरी पुलिस ने महाराष्ट्र की महिला चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, ई-रिक्शा में चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार


             उत्तम साहू दिनांक 28 दिसंबर 2025

धमतरी। एसपी धमतरी के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र की शातिर महिला चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ई-रिक्शा में सवारी के दौरान बैग से नकदी उड़ाने वाली तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 20 दिसंबर 2026 को मराठापारा निवासी सरिता त्रिपाठी (35) अपनी बच्ची के साथ मकान निर्माण में लगे मजदूरों के भुगतान हेतु 20 हजार रुपये लेकर गणेश चौक से कारगिल चौक जा रही थीं। रामबाग के पास तीन अज्ञात महिलाएं उसी ई-रिक्शा में सवार हुईं और विंध्यवासिनी मंदिर के पास उतर गईं। कारगिल चौक पहुंचने पर जब प्रार्थिया ने किराया देने के लिए बैग देखा तो उसमें रखी नकदी गायब थी। मामले की सूचना पर सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू की। जांच के दौरान विंध्यवासिनी मंदिर के पास तीनों महिलाएं मिलीं, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।

जप्ती
आरोपियों के कब्जे से कुल 8,680 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि शेष राशि खर्च की जा चुकी थी।

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रिया इंचुरकर (40), निवासी नागपुर, महाराष्ट्र
  2. रंजू सेंडे (50), निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र
  3. संगीता पाथरे (40), निवासी नागपुर, महाराष्ट्र

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों का तरीका ई-रिक्शा में यात्रियों को निशाना बनाकर धक्का-मुक्की के दौरान बैग से नकदी चोरी करना है। मुख्य आरोपी प्रिया इंचुरकर के विरुद्ध रायपुर में भी इसी तरह के अपराध दर्ज हैं।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें, भीड़ में अपने पर्स और बैग सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या 100 पर दें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !