कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कुरूद व मगरलोड में सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

0

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कुरूद व मगरलोड में सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण



उत्तम साहू 

धमतरी, 29 दिसंबर 2025। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को धमतरी जिले के कुरूद एवं मगरलोड विकासखंड में चल रहे विभिन्न सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नारी पुल से परसट्टी मार्ग (3.50 किमी), गाड़ाडीह से परखंदा–गुदगुदा–नारी रोड (12.20 किमी), उमरदा चौक एक्सप्रेसवे मार्ग सहित भेंडरी में नवनिर्मित महतारी सदन का अवलोकन किया।



कलेक्टर श्री मिश्रा ने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाने को कहा।



भेंडरी स्थित महतारी सदन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री चहल, जनपद पंचायत मगरलोड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री दिव्या ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !