आदिवासी ध्रुव गोंड समाज दुगली उपक्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन 18 जनवरी को

0

 

आदिवासी ध्रुव गोंड समाज दुगली उपक्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन 18 जनवरी को



उत्तम साहू 

नगरी/दुगली। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज उपक्षेत्र दुगली की महत्वपूर्ण बैठक 29 दिसंबर, सोमवार को अंगार मोती प्रांगण में माता अंगारमोती की सेवा-अर्जी के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में समाजजनों ने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले उपक्षेत्रीय वार्षिक सम्मेलन को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया।

बैठक की अध्यक्षता जिला ध्रुव गोंड समाज एवं तहसील समाज के प्रतिनिधि तथा उपक्षेत्र दुगली के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव ने की। चक्रीय क्रम के अनुसार आगामी वार्षिक सम्मेलन 18 जनवरी को गजकन्हार वार्ड क्षेत्र में आयोजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के दौरान वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही समाज की सामान्य मद की ब्याजी राशि जमा करने तथा अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सामान्य सामाजिक प्रकरणों के निराकरण पर भी विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर उपक्षेत्रीय सचिव चन्द्रभान नेताम, न्याय पंच पुनारद नेताम, डिवहार पंच शंभुराम मरकाम, पंचुराम मरकाम, भरत पडोटी, बीरसिंह नेताम, हरिश परते, शिवाकुमार, राजूराम, मैंकुराम मरकाम, रामकुमार मरकाम सहित गौरी बाई, संतोषी बाई, कौशिल्या बाई, गायत्री बाई, कलावती, सोनिया बाई एवं अन्य सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !