तेज रफ्तार कार ट्रेलर से भिड़ी, पांच युवकों की दर्दनाक मौत..देर रात हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

0

 तेज रफ्तार कार ट्रेलर से भिड़ी, पांच युवकों की दर्दनाक मौत..देर रात हुआ दिल दहला देने वाला हादसा



जशपुर। एनएच-43 पर पतराटोली के पास शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और खड़े ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रात की सन्नाटे को चीरती टक्कर की आवाज से आसपास का इलाका दहल उठा।


जानकारी के अनुसार कुनकुरी से जशपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोग जान नहीं बचा सके। सभी मृतक जशपुर जिले के चराईडांड़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। बड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को वाहन से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।


दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही गांव के निवासी थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।


देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे जशपुर को दहला दिया है

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !