फर्जी आईटी रेड गिरोह पर सख्त एवं तत्वरित कारवाई से धमतरी एसपी को मिला चिकित्सक समाज का सम्मान

0

फर्जी आईटी रेड गिरोह पर सख्त एवं तत्वरित  कारवाई से धमतरी एसपी को मिला चिकित्सक समाज का सम्मान



उत्तम साहू 

धमतरीदिनांक: 19 दिसंबर 2025 जिले में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर चिकित्सक के निवास पर छापेमारी करने वाले अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के सफल अनावरण एवं त्वरित गिरफ्तारी के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) धमतरी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर IMA धमतरी शाखा के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों ने पुलिस अधीक्षक को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। एसोसिएशन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व, स्पष्ट मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी के कारण इस गंभीर और संगठित अपराध का शीघ्र व प्रभावी खुलासा संभव हो सका।

IMA प्रतिनिधियों ने धमतरी पुलिस द्वारा आधुनिक साइबर तकनीक के उपयोग, सघन पतासाजी तथा अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को सराहनीय बताया। इस कार्रवाई से आमजन, विशेषकर चिकित्सक समुदाय में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

एसोसिएशन ने संगठित अपराधों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की कठोर, निष्पक्ष एवं निर्णायक कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रभावी कार्यवाही की अपेक्षा व्यक्त की।

पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने सम्मान एवं विश्वास के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धमतरी पुलिस जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा संगठित एवं गंभीर अपराधों पर नियंत्रण हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ कार्य करती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बरड़िया ज्वेलर्स में घटित गोलीकांड के मामले में प्रभावी कार्रवाई एवं त्वरित निराकरण पर सराफा एसोसिएशन द्वारा पुलिस अधीक्षक धमतरी का सम्मान कर आभार व्यक्त किया जा चुका है।

इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन धमतरी के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप साहू सहित डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. ए.के. रावत, डॉ. हीरा महावर, डॉ. दिलीप राठौर, डॉ. रोशन उपाध्याय, डॉ. राजेश मित्तल, डॉ. एम.एम. वैष्णव, डॉ. मुकेश लुंकड़, डॉ. सुनील जैन, डॉ. स्मित कुमार, डॉ. (श्रीमती) प्रीति साहू एवं अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !