विश्व ध्यान दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मांदागिरी पर्वत पर सामूहिक ध्यान कार्यक्रम

0


विश्व ध्यान दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मांदागिरी पर्वत पर सामूहिक ध्यान कार्यक्रम



                     उत्तम साहू 

नगरी। 21 दिसंबर विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नगरी द्वारा गौतम ऋषि की तपोभूमि मांदागिरी पर्वत पर सामूहिक योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व में शांति, सकारात्मकता एवं सद्भाव की किरणें फैलाना रहा।


इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना बहन सहित संस्था के समस्त भाई-बहनों ने सामूहिक रूप से ध्यान कर विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने सभी को विश्व ध्यान दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन अत्यंत आवश्यक है।


उन्होंने बताया कि ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों पर नियंत्रण प्राप्त करता है, जिससे मन शांत एवं स्थिर होता है। मेडिटेशन से एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है तथा यह केवल मन और बुद्धि तक सीमित न होकर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। ध्यान से शरीर स्वस्थ, ऊर्जावान और सक्रिय बनता है।

भावना बहन ने कहा कि आज मनुष्य को संसार का ज्ञान तो है, लेकिन स्वयं का ज्ञान नहीं है। मेडिटेशन के माध्यम से हम परम सत्ता परमात्मा से जुड़ते हैं, जिससे आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है और अपने गुणों व शक्तियों की पहचान होती है। नियमित ध्यान से मन शांत, अंतर्मुखी, तेजस्वी और ऊर्जावान बनता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साधकों ने ध्यान करते हुए विश्व शांति, सुख और समृद्धि का संकल्प लिया।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !