नशे के खिलाफ धमतरी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

0

 नशे के खिलाफ धमतरी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

इंडोर स्टेडियम के पास हेरोइन (चिट्टा) बेचते आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धमतरी की सख्त निगरानी में नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी 

उत्तम साहू 

आरोपी से हेरोइन (चिट्टा) सहित लाखों रुपये की संपत्ति जप्त, भेजा गया जेल

नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने में जुटी धमतरी पुलिस

सप्लायर से लेकर उपभोक्ताओं तक रखी जा रही कड़ी निगरानी

धमतरी/ दिनांक : 20 दिसंबर 2025 पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा निरंतर, सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली, धमतरी पुलिस को नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


थाना सिटी कोतवाली, धमतरी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंडोर स्टेडियम के पास एक व्यक्ति रवि सोनी अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक, धमतरी को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर इंडोर स्टेडियम ग्राउंड गेट के पास दबिश दी गई, जहाँ आरोपी को हेरोइन (चिट्टा) बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण नाम – रवि सोनी पिता का नाम – मोतीलाल उम्र – 39 वर्ष निवासी – शीतला मंदिर के पास, जोधापुर वार्ड, धमतरी 

   आरोपी से जप्त सामग्री (गवाहों के समक्ष)

हेरोइन (चिट्टा) – 02 ग्राम 920 मिलीग्राम (अनुमानित कीमत – 58,400/-) एक मोबाइल फोन – 4,000/- एक पुरानी इस्तेमाली मारुति कार – 1,20,000/-नकद राशि – 39,000/- कुल जप्ती मूल्य – 2,21,400/-


उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 345/25, धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिटी कोतवाली, धमतरी में विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


धमतरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क को पूर्णतः ध्वस्त करने हेतु निरंतर एवं सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक एवं सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !