नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा की माताजी का निधन.. नगर में शोक की लहर

0

 नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा की माताजी का निधन.. नगर में शोक की लहर 



नगरी/  नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष श्री बलजीत छाबड़ा एवं श्री प्रेमजीत छाबड़ा की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती चरणजीत कौर छाबड़ा का आज दोपहर 12:00 बजे दुःखद निधन हो गया।

माताजी कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं तथा स्वास्थ्य लाभ हेतु रायपुर के अस्पताल में उपचाररत थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही  नगरी में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। वे धार्मिक, सरल एवं स्नेहिल स्वभाव की महिला थीं, जिनका जीवन समाज और परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

स्वर्गीय माताजी की अंतिम यात्रा आज शाम 4:00 बजे, उनके निवास से प्रस्थान कर नगरी मुक्ति धाम पहुँचेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

                             ।ॐ शांति।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !