तेज रफ्तार का कहर: दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक सहित दो की मौत

0

 

तेज रफ्तार का कहर: दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक सहित दो की मौत




सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। दुम्हारी मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और धान से लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में कांग्रेस नेता सहित एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता यशवंत कुमार टंडन और सहायक ग्रेड-2 शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन भटगांव से बिलाईगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुम्हारी मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार की गति काफी तेज थी। टक्कर के बाद शिक्षक रूपेंद्र कुमार का शव ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग के बीच फंस गया, जिसे बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !