मगरलोड थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

0

 

मगरलोड थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत



उत्तम साहू मगरलोड 

धमतरी। मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीह मोड़ के पास रविवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 14 दिसंबर 2025 को शाम करीब 7:35 बजे की है। ग्राम डूमरपाली निवासी भुनेश्वर पटेल अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 R 11736 से गांव के ही तुलाराम निषाद (55 वर्ष), पिता स्व. लखन निषाद को साथ लेकर मगरलोड से वापस डूमरपाली जा रहे थे। जब वे ग्राम अमलीडीह तालाब मोड़ के पास पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार, लापरवाही एवं खतरनाक ढंग से चलाए जाने के कारण सड़क किनारे लगे दिशा सूचक बोर्ड से टकरा गई।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चालक भुनेश्वर पटेल और पीछे बैठे तुलाराम निषाद के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को शासकीय अस्पताल मगरलोड लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।


इस मामले में सूचक बंधुराम पटेल द्वारा थाना मगरलोड में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के अनुसार वह घटना के समय उमाशंकर निषाद एवं हेमंत पटेल के साथ उपस्थित था। सूचना के आधार पर मर्ग क्रमांक 95/2025 कायम कर लिया गया है। मामले की जांच प्रधान आरक्षक क्रमांक 135 शेखर सिन्हा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !