धमतरी जिले में 21 दिसम्बर को पल्स पोलियो अभियान

0


धमतरी जिले में 21 दिसम्बर को पल्स पोलियो अभियान

0–5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा



उत्तम साहू 

धमतरी, 15 दिसम्बर 2025 धमतरी जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 21 दिसम्बर 2025 को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उनके निकटतम पोलियो बूथ पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

जिले में कुल 772 पोलियो बूथों के माध्यम से 1 लाख 10 हजार 553 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, कोटवार, प्रशिक्षु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पोलियो बूथों को सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं विकासखण्डों को जोन में बांटकर जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण एवं निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, खदानों, ईंट-भट्टों, छात्रावासों, मदरसों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी पोलियो बूथ बनाए गए हैं। छूटे हुए बच्चों तक पहुंचने के लिए ट्रांजिट एवं मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।

प्रथम दिवस 21 दिसम्बर को बूथों पर दवा पिलाने के बाद 22 एवं 23 दिसम्बर को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। अभियान की निगरानी हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर 24 घंटे क्रियाशील कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो बूथ पर लाकर दवा पिलाएं और पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !