नगरी: शिक्षा विभाग कार्यालय के पास फांसी लगाकर युवक ने दी जान, अस्पताल से छुट्टी के कुछ घंटों बाद उठाया कदम

0

 नगरी: शिक्षा विभाग कार्यालय के पास फांसी लगाकर युवक ने दी जान, अस्पताल से छुट्टी के कुछ घंटों बाद उठाया कदम


उत्तम साहू 

नगरी, 15 दिसंबर 2025: नगरी नगर के राइस मिल पारा निवासी तेज कुमार साहू (28) ने शिक्षा विभाग कार्यालय के पास रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब 5 बजे हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


मृतक की जेब से आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड मिलने से पहचान हुई। परिजनों ने बताया कि दो दिन से नगरी शासकीय अस्पताल में भर्ती तेज कुमार को आज ही छुट्टी मिली थी। तबीयत खराब होने के बावजूद कोई गंभीर समस्या नहीं बताई गई थी। नगरी थाना प्रभारी ने मयफ्तीशी कर शव उतारवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


घटना की पुलिस जांच कर रही है, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की मांग की है।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !