अटल परिसर का लोकार्पण एवं वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन आज

0

 

अटल परिसर का लोकार्पण एवं वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन आज

 


                 नगरी। उत्तम साहू 

नगरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 अंतर्गत गुड़ियारी तालाब के समीप नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण आज किया जा रहा है। इस परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा का अनावरण आज सुबह 12:30 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी के करकमलों से रायपुर से वर्चुअल माध्यम द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगरी नगर पंचायत के राजा बाड़ा परिसर में किया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहेंगे।

इसी क्रम में नगरी नगर के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन भी आज संपन्न किया जाएगा। यह परियोजना नगर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में नागरिकों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगरी नगर पंचायत द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नगर में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और नागरिकों में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !