◆ पुराना बस स्टैण्ड भखारा में चाकूनुमा हथियार से लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को भखारा पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार
◆ भखारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आम नागरिकों ने ली राहत की सांस — आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
उत्तम साहू
धमतरी/ दिनांक : 13 दिसंबर 2025 पुलिस अधीक्षक, धमतरी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा निरंतर सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना भखारा क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैण्ड भखारा के पास एक युवक द्वारा हाथ में चाकूनुमा हथियार लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही भखारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर त्वरित घेराबंदी करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न कर रहा था, जिससे कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही थी।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चाकूनुमा हथियार को विधिवत जप्त किया गया। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 149/25, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी का विवरण :
नाम – रवि नायक
पिता का नाम – सुरेश नायक
उम्र – 22 वर्ष
निवासी – इतवारी बाजार, धमतरी
थाना – सिटी कोतवाली, धमतरी
जिला – धमतरी (छ.ग.)
इस त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही से क्षेत्र के आम नागरिकों ने राहत की सांस ली तथा भखारा पुलिस की तत्परता एवं सजगता की सराहना की।
धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

