तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी, तांत्रिक ने प्रसाद में नशे की दवा मिलाकर परिवार को खिलाया, बेहोश हुए तो जेवर लेकर भागा, आरोपी गिरफ्तार

0

 तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी, तांत्रिक ने प्रसाद में नशे की दवा मिलाकर परिवार को खिलाया, बेहोश हुए तो जेवर लेकर भागा, आरोपी गिरफ्तार



फिंगेश्वर (गरियाबंद)। आस्था और विश्वास का फायदा उठाकर लूट की एक चौंकाने वाली घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव में सामने आई है। खुद को तांत्रिक बताने वाले एक व्यक्ति ने पूजा-पाठ के नाम पर पूरे परिवार को ऐसा प्रसाद खिलाया, जिसने देखते ही देखते खुशहाली को मातम में बदल दिया।

रायपुर निवासी आरोपी सत्यनारायण साहू ने घर में “बंधन दोष” दूर करने की बात कहकर पूजा करवाई। पूजा के बाद उसने प्रसाद के रूप में लड्डू और पानी दिया। जैसे ही परिवार के 8 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, कुछ ही देर में 5 लोग बेहोश हो गए, जबकि 3 लोग अचेत जैसी स्थिति में थे।

इसी मौके का फायदा उठाकर कथित तांत्रिक घर में रखे करीब 60 हजार रुपये के सोने के जेवर समेटकर फरार हो गया। सुबह जब घरवालों को होश आया, तो तांत्रिक गायब था और घर से गहने भी।


घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ितों में से 5 लोगों का इलाज फिलहाल महासमुंद जिला अस्पताल में जारी है, जबकि 3 की हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों से तंत्र-मंत्र के नाम पर किसी भी तरह के झांसे से बचने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !