ग्राम सुरक्षा को मजबूत करने सिहावा में कोटवारों की अहम बैठक

0

 


एसपी के निर्देश पर ग्राम सुरक्षा को मजबूत करने सिहावा थाना में कोटवारों की अहम बैठक


                             उत्तम साहू 

धमतरी/ नगरी- 24 दिसंबर 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में थाना सिहावा परिसर में क्षेत्र के सभी कोटवारों की विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सतर्कता बढ़ाना, अपराधों की रोकथाम करना तथा कोटवारों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाना रहा। थाना प्रभारी सिहावा ने कोटवारों को मुसाफिर पंजी के नियमित संधारण तथा बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों की जानकारी अनिवार्य

बैठक में स्पष्ट किया गया कि ग्राम में बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का संपूर्ण विवरण मुसाफिर पंजी में दर्ज किया जाए और समय-समय पर थाना को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही गांव में नए किरायेदारों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने पर विशेष जोर दिया गया।

संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल सूचना

कोटवारों को निर्देशित किया गया कि गांव में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की उपस्थिति अथवा अपराध की आशंका होने पर बिना विलंब थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर

थाना प्रभारी सिहावा ने कोटवारों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका ही अपराध नियंत्रण की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि कोटवार पुलिस और ग्राम समाज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी सतर्कता से गांव सुरक्षित रह सकते हैं।

बैठक के अंत में सभी कोटवारों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नियमित बैठकों के निर्देश

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे कोटवारों के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों तथा मुसाफिर व किरायेदार पंजी से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी देते रहें।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !