भाजपा नेता का हत्यारा गिरफ्तार CCTV से खुला राज,

0


भाजपा नेता का हत्यारा गिरफ्तार CCTV से खुला राज,



कटघोरा में ठेकेदार और भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे परतें खुलती जा रही हैं। मंगलवार को कार सवार हमलावरों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते स्थानीय व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखीं।


पुलिस की शुरुआती जांच में यह साफ होता जा रहा है कि हत्या के पीछे चुनावी रंजिश बड़ी वजह हो सकती है। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत चुनाव में अक्षय गर्ग के खिलाफ मैदान में उतरा प्रत्याशी ही इस साजिश का मास्टरमाइंड है। इस हत्याकांड में कुल पांच लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, जिनमें से कुछ आरोपी अब भी फरार हैं।


जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर ध्यान केंद्रित किया। विभिन्न रास्तों के CCTV फुटेज खंगालने पर एक सफेद रंग की अर्बन क्रूजर कार कैमरे में कैद हुई। कार कोरबा पासिंग की निकली, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी इसी इलाके का रहने वाला है।


सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने अपनी कार एक गैरेज में छिपा दी थी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त वाहन और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।


इस पूरे मामले पर कोरबा पुलिस आज प्रेसवार्ता कर आधिकारिक जानकारी साझा कर सकती है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !