एसपी धमतरी की अध्यक्षता में UDOC की उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न

0

 


एसपी धमतरी की अध्यक्षता में UDOC की उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष फोकस



                           उत्तम साहू 

धमतरी, 21 दिसंबर 2025। जिले में नक्सल उन्मूलन एवं आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धमतरी के सभा कक्ष में यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड (UDOC) की एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने की।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स.), एसडीओपी नगरी, विशेष आसूचना शाखा (SIB) प्रभारी, नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी, डीआरजी, सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।



बैठक के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में संदिग्ध नक्सली गतिविधियों, ग्रामीणों पर माओवादी दबाव तथा हालिया नक्सली घटनाओं का समग्र विश्लेषण किया गया। इसके साथ ही सीआरपीएफ, CAF, जिला पुलिस, डीआरजी एवं एसआईबी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु संयुक्त सर्च ऑपरेशन, नियमित गश्त एवं त्वरित सूचना-साझाकरण के लिए साझा रणनीति एवं SOP तैयार करने पर सहमति बनी।

खुफिया तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर देते हुए स्थानीय मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय करने, केंद्रीय एवं स्थानीय आसूचना एजेंसियों के बीच त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने तथा सूचनाओं की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बढ़ाने पर चर्चा की गई।



बैठक में ग्रामीण अंचलों में जनसंवाद एवं जनभागीदारी को मजबूत करने की रणनीति पर भी विस्तार से विचार किया गया। सामुदायिक पुलिसिंग, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आमजन का विश्वास अर्जित कर नक्सली प्रभाव को कमजोर करने पर सहमति बनी।

नक्सल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक पहल के तहत नक्सलियों के आत्मसमर्पण को प्रोत्साहित करने एवं प्रभावी पुनर्वास नीति के क्रियान्वयन पर विशेष फोकस करते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।


इस अवसर पर एसपी धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने कहा कि “नक्सल समस्या का समाधान केवल बल प्रयोग से नहीं, बल्कि सटीक खुफिया जानकारी, आपसी समन्वय और जनभागीदारी से संभव है। सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल को और अधिक मजबूत किया जा रहा है ताकि नक्सल गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार किया जा सके।”

बैठक के समापन पर निर्णय लिया गया कि UDOC की समन्वय बैठकें प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, जिनमें ऑपरेशनल गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। जनसहयोग, सशक्त खुफिया तंत्र एवं संयुक्त कार्यवाही के त्रिस्तरीय दृष्टिकोण के साथ नक्सल विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स.) श्री शैलेन्द्र पांडेय, एसडीओपी नगरी श्री विपिन रंगारी, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा, CAF कैंप सिहावा, बहीगांव व खल्लारी के प्रभारी, डीआरजी नगरी, थाना प्रभारी नगरी, सिहावा, बोराई, मेचका, दुगली, मगरलोड एवं खल्लारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !