शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार की गई सौम्या चौरसिया को अदालत में पेश किया, जहां विशेष न्यायालय ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। अब वे 30 जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में रहेंगी।
जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू ने बुधवार को कोर्ट में सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन किया था। अनुमति मिलने के बाद उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान जांच एजेंसी ने शराब घोटाले से जुड़े लेन-देन, नेटवर्क और अन्य अहम बिंदुओं पर उनसे विस्तार से पूछताछ की।
रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्हें दोबारा विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने आगे की जांच को देखते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया।

