गरियाबंद में अश्लील डांस प्रकरण: SDM निलंबित

0

 

गरियाबंद में अश्लील डांस प्रकरण:  SDM निलंबित




गरियाबंद, 16 जनवरी।  गरियाबंद जिले में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम उस वक्त विवादों में घिर गया, जब मंच पर अर्धनग्न नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

वायरल फुटेज में ओडिशा से आई महिला डांसर्स को आपत्तिजनक ढंग से नृत्य करते देखा गया, जबकि कार्यक्रम स्थल पर SDM तुलसी दास मरकाम सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इसी लापरवाही को गंभीर मानते हुए कमिश्नर महादेव कावरे ने SDM तुलसी दास मरकाम को तत्काल निलंबित कर दिया।

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई है, जो यह पड़ताल करेगी कि कार्यक्रम की अनुमति, निगरानी और नियमों के पालन में कहां चूक हुई।

इधर, पुलिस ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आयोजन समिति के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कार्यक्रम में शामिल एक ओडिशा की डांसर को जाजपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, उक्त डांसर ने कार्यक्रम से पहले भीड़ जुटाने के लिए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।

यह मामला अब सिर्फ अश्लीलता तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों की मर्यादा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !