नगर व्यवस्था समिति नगरी के महासचिव बने दीपेश निषाद

0

 

नगर व्यवस्था समिति नगरी के महासचिव बने दीपेश निषाद

युवाओं को नगर की परंपराओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल



उत्तम साहू 

नगरी। नगर व्यवस्था समिति नगरी की एक आवश्यक बैठक मां दंतेश्वरी प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से दीपेश निषाद को समिति का नया महासचिव नियुक्त किया गया। बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिकों एवं समिति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

गौरतलब है कि नगर व्यवस्था समिति नगरी विगत कई वर्षों से नगर के कृषि कार्यों, देव कार्यों तथा विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। समिति का गठन प्रत्येक तीन वर्षों में समस्त नगरवासियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया जाता है। मड़ाई मेला सहित अन्य पारंपरिक आयोजनों का सफल संचालन समिति की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है।

वर्तमान कार्यकारिणी में अध्यक्ष नंद यादव, उपाध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ धूलेश्वर गौर, सहदेव साहू, ईश्वर साहू, हेमलाल सेन, दीनदयाल शर्मा एवं हरीश शर्मा शामिल हैं। वहीं कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद साहू, सह सचिव सुरेश साहू, धर्मेंद्र निषाद, नरेंद्र नाथ, अशोक पटेल, दीनदयाल साहू, धर्म निषाद एवं हरीश सर्वा कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य हैं।

बैठक में तत्कालीन महासचिव प्रदीप जैन ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र प्रस्तुत किया, जिसे समिति ने स्वीकार करते हुए उन्हें कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जुड़े रहने की सहमति दी। इसके पश्चात रिक्त महासचिव पद की पूर्ति हेतु सर्वसम्मति से दीपेश निषाद को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

नव नियुक्त महासचिव दीपेश निषाद वर्तमान में निषाद समाज नगरी के उपाध्यक्ष, प्रेस क्लब सिहावा नगरी के सचिव, धमतरी निषाद समाज के युवा अध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति को नगर के गणमान्य नागरिकों ने युवा पीढ़ी को नगर की रीति-नीति, परंपराओं एवं सामाजिक कार्यों से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताया।

साथ ही सहसचिव नोहर साहू, जो निरंतर नगर के प्रत्येक कार्य में तन्मयता एवं निष्ठा से सक्रिय रहते हैं, के योगदान की भी विशेष सराहना की गई।

नव नियुक्त महासचिव दीपेश निषाद एवं सहसचिव नोहर साहू को अध्यक्ष नंद यादव, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत सिंह छाबड़ा, रतन साहू, पंडित ठाकुर्धार शर्मा, देवी चंद्र डेलरिया, उत्तम गौर, शैलेंद्र लहरिया, पवन किरण, हृदय नाग, उत्तम साहू, प्रदीप जैन, इतवारी राम नेताम सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !