जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू, कलेक्टर ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

0


जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू, कलेक्टर ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी


उत्तम साहू 

धमतरी, 08 जनवरी 2026/भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के लिए जिले में प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने जनगणना कार्य के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने अधिकारियों को जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, चार्ज जनगणना अधिकारी, नगर चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपे हैं। ये अधिकारी जनगणना की प्रारंभिक गतिविधियों, प्रशिक्षण, सुपरविजन एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संचालन करेंगे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया है कि सभी नियुक्त अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनगणना 2027 के तहत आंकड़ों की शुद्धता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !