कुरूद में सनसनीखेज लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

0

 


कुरूद में सनसनीखेज लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू 

धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह हॉकर से हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से लूट का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गाड़ाडीह निवासी 19 वर्षीय अनमोल साहू ने थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 5:30 बजे वह पेपर लेने कुरूद जा रहा था। इसी दौरान एडवेंचर स्कूल कुरूद के पास तीन अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। डंडे से मारपीट कर उससे दो मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये नगद लूट लिए गए।

लूट के दौरान संघर्ष में दो आरोपियों के चेहरे से कपड़ा हट गया, जिनमें से एक की पहचान गौरव यादव उर्फ बंठा, निवासी कुरूद के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए कुरूद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर अन्य दो आरोपियों जीत भारती निवासी चरमुडिया एवं लीला राम ध्रुव निवासी गोडपारा कुरूद को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। कार्यपालन दंडाधिकारी के समक्ष कराई गई पहचान परेड में प्रार्थी ने तीनों आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त Honda Lio मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 05 AS 9336), Redmi 8A और POCO C71 मोबाइल फोन तथा 1500 रुपये नगद बरामद किए हैं।

तीनों आरोपियों को अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 126(2), 309(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी गौरव यादव उर्फ बंठा के खिलाफ लंबा आपराधिक इतिहास होने के चलते पुलिस अधीक्षक ने उसकी गुंडा फाइल खोलने एवं जिलाबदर की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

मुख्य आरोपी गौरव यादव उर्फ बंठा के खिलाफ लूट, चोरी, गृहभेदन, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित 12 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं। अन्य दो आरोपियों के विरुद्ध भी पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !