पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, PNB कर्मियों पर ठगी-प्रताड़ना का आरोप, सुसाइड नोट से खुलासा

0

 पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, PNB कर्मियों पर ठगी-प्रताड़ना का आरोप, सुसाइड नोट से खुलासा



नारायणपुर, 24 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के गढ़ बेंगाल गांव में 13 जनवरी को एक दर्दनाक घटना घटी, जब तिलक राम मंडावी ने अपनी पत्नी सुमित्रा मंडावी का धारदार हथियार से गला काट दिया और खुद फांसी लगाने की कोशिश की। सुमित्रा की रायपुर AIIMS में मौत हो गई, जबकि तिलक राम बच गए। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कर्मी अमित कुमार साहू पर आर्थिक ठगी और प्रताड़ना का गंभीर आरोप है। पुलिस जांच में जुटी है।


दंपति ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) चलाते थे। सुमित्रा की ID पर आधार लिंकिंग होती थी। नोट में लिखा है कि बैंक कर्मियों ने KYC-CRM किया, फिर गलत पैसा निकासी का इल्जाम लगाकर 1.87 लाख वसूले। नारायणपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अमित साहू से पूछताछ शुरू कर दी है।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !