ग्राम-कलारतराई में मुरूम उत्खनन की जांच, अछोटा क्षेत्र से रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त

0

 


ग्राम-कलारतराई में मुरूम उत्खनन की जांच, अछोटा क्षेत्र से रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त



उत्तम साहू 

धमतरी, 05 जनवरी 2026। ग्राम-कलारतराई में खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन को लेकर प्रकाशित समाचार के आधार पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा 05 जनवरी 2026 को मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित स्थल पर खनिज मुरूम का अवैध उत्खनन अथवा परिवहन किया जाना नहीं पाया गया।

इसी दिन ग्राम अछोटा एवं आसपास के क्षेत्रों में रेत के अवैध परिवहन की जांच के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 05 ट्रैक्टर वाहनों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग द्वारा जिले में मुरूम, रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए सतत निगरानी एवं नियमित प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त शिकायतों एवं समाचारों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !