पद्मश्री राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0

 

पद्मश्री राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि



रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सामाजिक जागरण और जनसेवा की मिसाल रहीं पद्मश्री राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज से उठकर सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने वाली राजमोहिनी देवी का संपूर्ण जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजमोहिनी देवी ने विशेषकर आदिवासी महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने नशाखोरी, शोषण और कुप्रथाओं के खिलाफ जनजागरण को अपना लक्ष्य बनाया और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा भावना, साहस और लोककल्याण के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय मूल्यों के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। स्वर्गीय राजमोहिनी देवी का जीवन और कार्य सदैव समाज को मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !