रेलवे निर्माण सामग्री चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; 1.80 लाख की सरिया व वाहन जब्त

0

 

रेलवे निर्माण सामग्री चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; 1.80 लाख की सरिया व वाहन जब्त



उत्तम साहू 

धमतरी  19 जनवरी 2026 धमतरी पुलिस ने रेलवे निर्माण कार्य से जुड़ी बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह के सात शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 120 नग लोहे की सरिया, जिसकी कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये बताई जा रही है, शत-प्रतिशत बरामद कर ली है। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त मेटाडोर वाहन को भी जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।



            सितंबर 2025 की घटना का खुलासा

प्रार्थी अमन कुमार दुबे (26 वर्ष), निवासी एनएच बैस कैम्प खोल्हा, अभनपुर जिला रायपुर ने 9 सितंबर 2025 को थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8–9 सितंबर की मध्यरात्रि ग्राम कन्हारपुरी के पास रेलवे टीएसएस निर्माणाधीन स्थल से अज्ञात चोर 32 एमएम की 120 नग लोहे की सरिया चोरी कर ले गए। मामले में थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 225/25 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना से आरोपी पकड़े गए
विवेचना के दौरान गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी विष्णु दास मानिकपुरी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने अन्य छह आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया।



आरोपी सुग्रीम राम की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त मेटाडोर वाहन क्रमांक CG-17-KK-2545 जब्त किया गया, वहीं आरोपी आकाश गुप्ता के कब्जे से चोरी की गई पूरी सरिया बरामद की गई।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
सभी आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विष्णु दास उर्फ लालू मानिकपुरी (42) – भाठापारा बगदेही, कुरूद
  2. चंद्रभुषण सिंह उर्फ बिट्टू (32) – सुपेला, भिलाई
  3. शेख फैजल (25) – पावर हाउस कैम्प, श्याम नगर, भिलाई
  4. टी. शिव कुमार (30) – भिलाई कैम्प-01, थाना छावनी
  5. ओमप्रकाश उर्फ भक्कू बंजारे (36) – सतनामी पारा, कोटा रायपुर
  6. सुग्रीम राम (38) – मूल निवासी सीवान (बिहार), हाल मुकाम रायपुर
  7. आकाश गुप्ता (33) – भाठागांव, रायपुर

तीन आरोपियों पर पहले से आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार प्रकरण में संलिप्त तीन आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें सड़क दुर्घटना, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं आबकारी अधिनियम के मामले शामिल हैं।

धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई को रेलवे निर्माण स्थलों पर हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी रोक के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !