राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, हरनमुंडी बनी विजेता

0

 

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, हरनमुंडी बनी विजेता



               संवाददाता ज्ञान शंकर तिवारी 

पाली। ग्राम धवईहापारा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य एवं रोमांचक समापन 18 जनवरी की देर रात लगभग 12 बजे फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। देर रात तक बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र को खेल उत्सव में तब्दील कर दिया।

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न गांवों से आई टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल भावना, अनुशासन व ऊर्जा का परिचय दिया। खिलाड़ियों के जोश और दमदार प्रदर्शन ने यह साबित किया कि ग्रामीण अंचलों में भी उच्च स्तर की खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच और अवसर की आवश्यकता है।



फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने अंतिम क्षण तक कड़ा संघर्ष किया। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के नारों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान: हरनमुंडी
द्वितीय स्थान: बिंझरापारा
तृतीय स्थान: देवगांव
चतुर्थ स्थान: धवईहापारा

व्यक्तिगत पुरस्कार—
बेस्ट रेडर: मनीष उईके (हरनमुंडी)
बेस्ट केचर: संदीप मरावी (हरनमुंडी)
बेस्ट ऑलराउंडर: मनोज पटेल (देवगांव)

कौशल नेटी की गरिमामयी उपस्थिति बनी आकर्षण
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 श्री कौशल नेटी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में खिलाड़ियों और युवाओं को अनुशासन, संघर्ष, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम का सराहनीय पहलू यह रहा कि श्री नेटी ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के अपनी ओर से आयोजन समिति को ₹5000 की सहयोग राशि प्रदान की। उनकी इस पहल को खेल प्रेम और जनसेवा की भावना का प्रतीक बताया गया। आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

जनविश्वास पर खरे उतरते जनप्रतिनिधि
उल्लेखनीय है कि श्री कौशल नेटी ने पुलिस विभाग में सेवा देने के पश्चात पद से इस्तीफा देकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। जनता और युवाओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें निर्वाचित किया। वर्तमान में वे सामाजिक, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय भागीदारी निभाकर जनविश्वास पर खरे उतरते नजर आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !