स्वामी विवेकानंद जयंती पर वार्ड क्रमांक 7 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

0

 

स्वामी विवेकानंद जयंती पर वार्ड क्रमांक 7 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित


                उत्तम साहू दिनांक 12.1.2026

नगरी/ वार्ड क्रमांक 7 में स्थित स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती चेलेश्वरी साहू सहित वार्डवासियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद चेलेश्वरी साहू ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि स्वामी जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर स्वामी जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !