कुरूद नगर पालिका परिषद का शुभारंभ, 17.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

0

 कुरूद नगर पालिका परिषद का शुभारंभ, 17.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास



उत्तम साहू 

धमतरी, 12 जनवरी 2026/- उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री श्री अरुण साव ने नगर पालिका परिषद, कुरूद का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर के समग्र विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 17 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से प्रस्तावित विभिन्न नगर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।



कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वामी विवेकानंद मंगल भवन का लोकार्पण किया तथा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं और समाज को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। नगर में हो रहे विकास कार्य नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शहर की समग्र प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, श्री प्रकाश बैस सहित नगर पालिका परिषद के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रस्तावित और प्रारंभ किए गए विकास कार्यों से कुरूद नगर को एक नई पहचान मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !