10 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया भूमिपूजन
उत्तम साहू
धमतरी/ नगरी विकासखंड के ग्राम खमनापारा मुकुंदपुर में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा जी के करकमलों से संपन्न हुआ। इस सामुदायिक भवन का निर्माण लगभग 10 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा जी ने कहा कि सामुदायिक भवन ग्राम के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे ग्रामीणों को बैठकों, कार्यक्रमों एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री श्रवण मरकाम जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा , जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव जी, जनपद पंचायत सभापति श्रीमती प्रेमलता नागवंशी जी, ग्राम सरपंच श्रीमती दुर्गा दर्रो जी, जनपद सदस्य श्री प्रमोद कुंजाम जी, उपसरपंच श्री नोहर सिंह मरकाम जी सहित रवि भट्ट जी, हनी कश्यप जी, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा ग्राम के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


