मोबाइल बना भाई-भाई के बीच मौत की वजह

0

 मोबाइल बना भाई-भाई के बीच मौत की वजह



दंतेवाड़ा जिले के एक छोटे से गांव में रिश्तों की डोर उस वक्त टूट गई, जब मोबाइल को लेकर हुआ मामूली विवाद खून-खराबे में बदल गया। कमलापदर बड़े कारली गांव में छोटे भाई ने गुस्से में आकर अपने ही बड़े भाई की जान ले ली।


बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर बहस शुरू हुई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। आवेश में आकर छोटे भाई ने घर में रखे धान कूटने वाले लकड़ी के खोटले से बड़े भाई की छाती पर जोरदार वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है।


सूचना मिलते ही गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। एक ही घर से उठी चीखें अब गांव के मातम में बदल चुकी हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !