मगरलोड..भरदा मोड़ में भीषण सड़क हादसा.. एक की दर्दनाक मौत..दो लोग गंभीर रूप से घायल

0

 मगरलोड..भरदा मोड़ में भीषण सड़क हादसा.. एक की दर्दनाक मौत..दो लोग गंभीर रूप से घायल 


उत्तम साहू 

मगरलोड: रविवार की शाम मगरलोड क्षेत्र के भरदा मोड़ पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार हरियाणा पासिंग कार ने बाइक और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

मृतक: देव कुमार यादव (45 वर्ष), निवासी परसवानी। इनकी मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई।

घायल: मस्तराम पटेल (परसवानी) और राधेश्याम साहू (खैरझिटी) गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, देव कुमार अपने साथी मस्तराम के साथ बाइक पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कूटी और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मगरलोड पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !