मारागांव में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पर भव्य रामायण पाठ का आयोजन

0

 


🪔मारागांव में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पर भव्य रामायण पाठ का आयोजन



उत्तम साहू 

मगरलोड। ग्राम मारागांव में 22 जनवरी को श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर भव्य रामायण पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे। विशेष अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति टीकाराम कंवर, जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष बीरेंद्र साहू, मगरलोड मंडल भाजपा अध्यक्ष रोहित मोहन साहू उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सरपंच मारागांव देवकी ध्रुव, सरपंच बोईरगांव उत्तम ध्रुव, उपसरपंच मारागांव उमेश्वरी ध्रुव, पंच फुलेश्वरी पटेल, देवश्री पटेल, धरम सिंह सहित ग्राम के समस्त नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति रही।



अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि लगभग 500 वर्षों तक हिंदू समाज ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया, जिसमें असंख्य रामभक्तों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रयासों से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव हो सका।
उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार मंदिर निर्माण हुआ, उसी तरह समाज को रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य करना चाहिए और वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए।  

रामायण पाठ के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत, आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !