निषाद राज जयंती पर डूमरपाली में रामचरित मानस पाठ का भव्य आयोजन

0

 


निषाद राज जयंती पर डूमरपाली में रामचरित मानस पाठ का भव्य आयोजन

समाज की ऐतिहासिक भूमिका और सांस्कृतिक एकता का हुआ स्मरण



उत्तम साहू 

मगरलोड। डूमरपाली निषाद समाज द्वारा 22 जनवरी को श्रीराम भक्त निषाद राज जयंती के पावन अवसर पर रामचरित मानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निषाद समाज की सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का सशक्त प्रतीक बना। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को संपूर्ण निषाद समाज निषाद राज जयंती मनाता है, क्योंकि इसी तिथि को दो वर्ष पूर्व अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघनाथ निषाद एवं पीताम्बर निषाद ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति टीकाराम कंवर, जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष बीरेंद्र साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मगरलोड रोहित मोहन साहू, जनपद पंचायत सभापति तिलोत्तमा साहू, उपसरपंच टोमन लाल साहू, पुसउ राम यादव, प्रेमानंद साहू, दयालु राम पटेल, देवकी बाई पटेल, कामनी बाई पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में कहा कि निषाद समाज का भारतीय संस्कृति और रामायण काल में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। निषाद राज ने प्रभु श्रीराम को गंगा पार कराकर सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की थी। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को सहेजकर रखने तथा भावी पीढ़ी तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान रामचरित मानस पाठ से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पाठ का श्रवण किया और सामाजिक एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया। आयोजन के समापन पर समाज के उत्थान, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !