नगरी विकास खंड में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

0

 

नगरी विकास खंड में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा



उत्तम साहू 

नगरी/ 20 जनवरी 2026  कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी श्री गजेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आज नगरी विकासखंड अंतर्गत धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सियारीनाला, गट्टासिल्ली, सेमरा एवं घठुला धान खरीदी केंद्रों का विस्तृत अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।



निरीक्षण दल ने धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया का जायजा लिया, जिसमें किसानों से धान की आवक, तौल व्यवस्था, भंडारण की स्थिति, भुगतान प्रक्रिया तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाएं शामिल रहीं। अधिकारियों द्वारा तौल में पारदर्शिता, बारदाने की उपलब्धता, नमी मापने की प्रक्रिया, गोदामों में सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नगरी श्री रोहित बोरझा, APO जिला पंचायत श्री स्वप्निल ध्रुव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान किसानों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने गए। किसानों ने धान खरीदी प्रक्रिया के संबंध में अपने अनुभव साझा किए, जिन पर अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएं और भुगतान प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए।

निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने धान खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी बनाए रखने तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को पारदर्शी, सुगम एवं भरोसेमंद धान खरीदी व्यवस्था का लाभ मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !