कलेक्टर एवं एसपी ने धमतरी–भखारा रोड के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

0


कलेक्टर एवं एसपी ने धमतरी–भखारा रोड के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य तेज करने के निर्देश



उत्तम साहू 

धमतरी/  1.1.2026 जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर धमतरी एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी ने संयुक्त रूप से धमतरी–भखारा रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम देमार, पिपरछेड़ी, कोलियारी, सेमरा एवं सिहाद मार्ग पर स्थित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण में स्थानीय एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार, यातायात प्रभारी, लोक निर्माण विभाग (PWD), परिवहन विभाग एवं राजस्व अमले के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं के कारणों का विस्तार से अध्ययन किया, जिसमें सड़क की भौगोलिक स्थिति, यातायात दबाव, सड़क की चौड़ाई, मोड़ों की संरचना, दृश्यता, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्डों की उपलब्धता तथा दुर्घटनाओं के पुराने आंकड़ों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधारात्मक कार्य प्रारंभ किए जाएँ। आवश्यकता अनुसार सड़क चौड़ीकरण, रिफ्लेक्टर एवं रोड सेफ्टी मार्किंग, चेतावनी एवं सूचना बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप्स तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही भारी एवं तेज गति से चलने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा स्कूल, हाट-बाज़ार एवं आबादी क्षेत्रों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि “प्रत्येक जीवन अनमोल है। ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल हैं।”
वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “यातायात प्रबंधन, जनजागरूकता एवं सख्त निगरानी के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना हमारा साझा लक्ष्य है।”

जिला प्रशासन एवं धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा सड़क पर किसी भी प्रकार के खतरे की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !