सिहावा में गूंजेगा गायत्री मंत्र: अखंड ज्योति के शताब्दी वर्ष पर विशाल महायज्ञ का आयोजन

0

 

सिहावा में गूंजेगा गायत्री मंत्र: अखंड ज्योति के शताब्दी वर्ष पर विशाल महायज्ञ का आयोजन



उत्तम साहू 

सिहावा/नगरी: आध्यात्मिकता और लोक कल्याण के संकल्प के साथ, सिहावा के पावन तट पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के साधना शताब्दी वर्ष, माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष और पिछले 100 वर्षों से अनवरत प्रज्वलित दिव्य अखंड ज्योति के शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में सिहावा में 'एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ' का आयोजन किया जा रहा है।

महानदी की गोद में आध्यात्मिक समागम

सप्त ऋषियों की तपोभूमि और महानदी के उद्गम स्थल सिहावा के समीप कर्णेश्वर मेला स्थल पर यह आयोजन होगा। गायत्री परिवार के अनुसार, यह अखंड दीप विश्व इतिहास में अपनी तरह का इकलौता है, जिसके दर्शन मात्र से संकटों का निवारण होता है। इसी दिव्य ऊर्जा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए इस महायज्ञ का संकल्प लिया गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

महायज्ञ का आयोजन आगामी रविवार को पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न होगा:

 दिनांक: 01 फरवरी 2026 (रविवार)

  समय: प्रातः 10:00 बजे से

 स्थान: कर्णेश्वर संगम स्थल, शिवपुर (सिहावा)

इस गरिमामय आयोजन के लिए दीपक महाराज (निरंजन आश्रम), धनेश्वर साहू, सुरेश कुमार साहू, भवानी लाल ध्रुव एवं समस्त गायत्री परिवार सिहावा क्षेत्र द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार इस महायज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !