खिरगीटोला में श्री जानकी मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न
धमतरी- खिरगीटोला (तुमराबहार)। डांगीमांचा ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम खिरगीटोला में श्री जानकी मंदिर के निर्माण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
भूमिपूजन अवसर पर जनपद सदस्य जयंती ध्रुव, सरपंच दीपक ध्रुव, पंडित सुरेंद्र पांडे, पंच कमलेश, पूर्णिमा नेताम, चम्पा बाई, तेजराम ध्रुव, रुद्रसिंग नेताम, महेश्वर नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना सुख, शांति और समृद्धि पर आधारित थी। उसी भावना के साथ भगवान राम और माता जानकी के मंदिर की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी एकता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

