ग्राम पंचायत बेलरगांव में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन समारोह भव्य रूप से संपन्न

0

 

ग्राम पंचायत बेलरगांव में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन समारोह भव्य रूप से संपन्न


उत्तम साहू 

नगरी/ ग्राम पंचायत बेलरगांव में दिनांक 12 जनवरी 2026 को सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रीता नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत बेलरगांव द्वारा की गई, जबकि श्री प्रकाश बैस, अध्यक्ष भाजपा धमतरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भूमि पूजन के अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से श्री श्रवण मरकाम, पूर्व विधायक नगरी, श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक नगरी-सिहावा, श्री महेश गोटा, जनपद अध्यक्ष नगरी, श्री अकबर कश्यप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, जनपद सदस्य नगरी, श्री महेश पुजारी, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, श्री दउवा लाल देवांगन, संरक्षक ग्रामीण कार्य समिति बेलरगांव, श्री अमर सिंह पटेल (बेलरगांव पटेला), श्रीमती नंदनी साहू, जनपद सदस्य नगरी एवं श्रीमती मोहिनी साहू, उपसरपंच बेलरगांव शामिल रहे।

मुख्य अतिथि श्री अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में सामुदायिक भवन को ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा। वहीं सरपंच श्रीमती रीता नेताम ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन ग्राम पंचायत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और पूजा-अर्चना के पश्चात कार्यक्रम सानंद एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !