NH-30 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया भालू की मौत

0

 

NH-30 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया भालू की मौत 



जगदलपुर। रायपुर–जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पुराने टोल प्लाजा के पास मेटावाड़ा क्षेत्र में अज्ञात मारुति वाहन ने सड़क पार कर रहे एक भालू को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भालू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वन विभाग के एसडीओ देव लाल दुग्गा ने बताया कि सड़क पर वाहन के टूटे हुए हिस्से मिले हैं, जिससे हादसे की पुष्टि होती है। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

वन विभाग के अनुसार, मृत भालू के शव का पोस्टमार्टम कर सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता खड़ी करता है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !