राज्य के 100 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को तलाशने की मुहिम तेज

0

 राज्य के 100 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को तलाशने की मुहिम तेज

FLN सह नवाजतन वारियर्स शिक्षक सम्मान चयन प्रक्रिया शुरू

पूरे प्रदेश के चुनिंदा 100 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान


उत्तम साहू 

नगरी/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) सह नवजतन कार्यक्रम के तहत वारियर्स शिक्षकों के चयन के लिए धमतरी जिले के चारों विकासखंडों के विद्यालयों में आकलन की प्रक्रिया शुरू की गई है। पूरे प्रदेश भर में सितम्बर माह में 1193 शिक्षकों ने उक्त सम्मान के लिए अपना पंजीयन किये थे जिनमे से धमतरी जिले से बढ़चढ़कर 96 शिक्षकों ने वॉरियर्स सम्मान कार्यक्रम में अपना पंजीयन करवाये है। 


पंजीकृत शिक्षकों के द्वारा साल भर अपने विद्यालय में किए गए कार्यों का अवलोकन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन तरीके से किया जा रहा है। अवलोकन तीन चरण पर आधारित है प्रथम चरण में शिक्षकों के कार्यों का मूल्यांकन उनके विद्यालय के बच्चों के शैक्षिक स्तर पर है,दूसरा चरण शिक्षक द्वारा अपने विद्यालय में साल भर किए गए कक्षागत कार्य एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन एवं तीसरे चरण में राज्यस्तरीय टीम द्वारा साक्षात्कार लिया जाना है। 



त्रिस्तरीय मूल्यांकन के आधार पर पूरे प्रदेश स्तर पर 100 शिक्षकों को वारियर्स शिक्षक सम्मान के लिए शार्ट लिस्ट किया जाएगा।सुनील मिश्रा एवं शिक्षकों की स्वप्रेरित पहल से राज्य स्तर पर यह शैक्षणिक चुनौती दी गई है।शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में फोर ब्लॉक मॉडल एवं नवजतन के बिंदुओं पर कार्य करते हुए बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार का प्रयास किया। शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों के आकलन के लिए पूरे जिले में 3 सदस्यीय 4 टीमों का निर्माण किया गया है जो पंजीकृत शिक्षकों के कार्यों का अवलोकन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन तरीके से कर रहे है।जिले के धमतरी ब्लॉक से 45,नगरी 17,मगरलोड 23 और कुरूद से 11 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। 

डाइट नगरी के प्राचार्य प्रकाश राय,FLN प्रभारी श्रीमती संगीता रणघाटी एवं प्रशिक्षण प्रभारी कैलाश सोन के निर्देशन में पूरे जिले में 5 फरवरी तक अवलोकन कार्य किया जाना है। त्रिस्तरीय परीक्षण के पश्चात चयनित शिक्षकों को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। धमतरी जिले में अवलोकन कार्य मे श्रीमती अनसूईया सिन्हा,लाला राम साहू,दीपेंद्र साहू, गोविंदराम निषाद,रमेश कुमार यादव,छगन विश्वकर्मा,जितेंद्र पाल,डिगेश कश्यप,दीक्षा सूर्यवंशी,वेदिका ध्रुव,माहेश्वरी सिन्हा,उर्मिला नेताम,शशिकला जाधव आदि लगे हुए है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !