41 वर्षों की सेवा के बाद वरिष्ठ आरक्षक बंशीलाल पैकरा सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय धमतरी में हुआ सम्मानपूर्वक विदाई समारोह
उत्तम साहू,धमतरी 01 फरवरी 2026
धमतरी पुलिस में 41 वर्षों तक अनुकरणीय सेवा देने वाले वरिष्ठ आरक्षक श्री बंशीलाल पैकरा के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में आत्मीय एवं सम्मानपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री पैकरा के दीर्घ सेवाकाल के दौरान उनके द्वारा निभाए गए कर्तव्यपरायण, अनुशासित एवं ईमानदार सेवा कार्यों को स्मरण किया। वक्ताओं ने उनके 41 वर्षों के सेवाकाल को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
श्री पैकरा ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को सदैव बनाए रखा। पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा उन्हें उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
समारोह के अंत में धमतरी पुलिस की ओर से श्री पैकरा को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। पूरा कार्यक्रम आत्मीयता, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय, डीएसपी सुश्री मीना साहू, श्री यशकरण दीप ध्रुव, डीपीओ श्री अजय सिंह, मुख्य लिपिक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ आरक्षक श्री बंशीलाल पैकरा को उनके आगामी जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं।


