गट्टासिली में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का उपक्षेत्रीय वार्षिक सम्मेलन संपन्न

0

 


गट्टासिली में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का उपक्षेत्रीय वार्षिक सम्मेलन संपन्न

सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी पर दिया गया विशेष जोर



उत्तम साहू 

गट्टासिली (नगरी तहसील)। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज सामान्य प्रभाग उपक्षेत्र गट्टासिली के नेतृत्व में उपक्षेत्रीय वार्षिक सामाजिक सम्मेलन का आयोजन गट्टासिली में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में समाज की एकता, विकास, रीति-नीति, परंपराओं के संरक्षण तथा भावी पीढ़ी को जागरूक करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने समाज को विकास के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए महिला प्रभाग को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की निर्णायक भूमिका होती है और उनके सशक्तिकरण से ही समग्र विकास संभव है।

जिला पंचायत धमतरी के सभापति श्री अजय ध्रुव ने समाज को नई दिशा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समाज की रीति-नीति, परंपराएं और पूर्वजों की देन हमारी पहचान हैं, जिनका संरक्षण और पालन अत्यंत आवश्यक है।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे उपक्षेत्र गट्टासिली (तहसील नगरी) के अध्यक्ष श्री सियाराम नेताम ने समाज के विकास, संगठनात्मक मजबूती और आपसी एकता को समय की आवश्यकता बताया।

विशिष्ट अतिथि श्री रामकुमार मंडावी, अध्यक्ष कर्मचारी प्रभाग उपक्षेत्र डोंगरडुला ने समाज के कर्मचारियों से संगठित होकर समाजहित में कार्य करने और हर गतिविधि में सहयोग देने का आह्वान किया।

ध्रुव गोंड समाज जिला धमतरी के उपाध्यक्ष श्री अरविंद नेताम ने समाज की रीति-नीति और रिवाजों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

युवा प्रभाग उपक्षेत्र गट्टासिली के अध्यक्ष श्री संजय मरकाम (भाजपा मंडल कुकरेल) ने युवाओं को सामाजिक चेतना, शिक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गट्टासिली के सरपंच श्री रामकुमार सामरथ, अनेक सामाजिक पदाधिकारी, महिला प्रभाग की सदस्याएं, युवा साथी एवं उपक्षेत्र गट्टासिली सहित 10 गांवों से आए सामाजिकजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से सम्मेलन अत्यंत सफल रहा।

कार्यक्रम के समापन पर युवा प्रभाग उपक्षेत्र गट्टासिली ने समाज के सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सामाजिकजनों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। सम्मेलन में युवाओं की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !