सियारपारा में महिला के घर दबिश, 42 लीटर महुआ शराब जब्त

0

 

सियारपारा में महिला के घर दबिश, 42 लीटर महुआ शराब जब्त

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपिया गिरफ्तार


उत्तम साहू 

धमतरी, 25 फरवरी। धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत थाना रूद्री क्षेत्र के ग्राम सियारपारा बरारी में दबिश देकर एक महिला के कब्जे से 42 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 8,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सियारपारा बरारी में एक महिला अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 15-15 लीटर के दो सफेद प्लास्टिक जरीकेन, 5-5 लीटर के एक पीले और एक हरे जरीकेन तथा 1-1 लीटर की दो बोतलों में कुल 42 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम चन्द्रीका निषाद (50 वर्ष), निवासी सियारपारा बरारी, थाना रूद्री, जिला धमतरी बताया। शराब रखने और बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने समक्ष गवाहों के जप्ती कार्रवाई की। इसके बाद थाना रूद्री में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !