ग्राम आमाली में 470 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

0

 

ग्राम आमाली में 470 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन



                         उत्तम साहू 

नगरी। जनपद पंचायत नगरी अंतर्गत ग्राम पंचायत आमाली में ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए आंतरिक मार्ग पर 470 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधिविधान से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हृदय साहू ने ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमाली की सरपंच श्रीमती हिरोंदी ध्रुव, उपसरपंच श्रीमती जीत सेन, पंच हरचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामदयाल साहू, देव कुमार कश्यप, अंकुश देवांगन, वर्षा साहू, यस बाई, इंदिरा ध्रुव, दीनदयाल सेन, मंडल संगठन मंत्री, मंडल नगरी ग्रामीण अध्यक्ष धन सिंह साहू, कन्हैया देवांगन, जागेश्वर पाटोदी, अनिरुद्ध साहू, अजय नाग, जगत राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !