जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी में लोक कला के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार

0

 

जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी में लोक कला के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार



         उत्तम साहू,धमतरी, 01 फरवरी 2025/

माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ज़िला मुख्यालय धमतरी से सटे प्रसिद्ध रूद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर के बाहर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह प्रदर्शनी 29 जनवरी से प्रारंभ होकर 01 फरवरी तक आयोजित की गई है, जिसे साईं ऑफिस ऑटोमेशन, रायपुर द्वारा लगाया गया है।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन तक केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से पहुँचाना है। इसके लिए प्रदर्शनी स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं, उपलब्धियों और सॉफ्ट स्टोरीज़ को दिन एवं रात्रि दोनों समय प्रदर्शित किया जा रहा है।

       लोक कला और संगीत से जुड़ रहा जनमानस


प्रदर्शनी की विशेष बात यह रही कि शासन की योजनाओं की जानकारी केवल चित्रों और वीडियो तक सीमित न रहकर लोक कला, लोक नृत्य, लोक संगीत एवं जत्था प्रस्तुतियों के माध्यम से दी जा रही है। लोक कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियों ने वातावरण को जीवंत बना दिया, वहीं नन्ने-मुन्ने बच्चे लोक संगीत की धुन पर थिरकते हुए दिखाई दिए। इससे प्रदर्शनी का माहौल उत्सव जैसा बन गया और हर वर्ग के लोग सहज रूप से योजनाओं से जुड़ते नजर आए।

      योजनाओं को सरल भाषा में किया गया प्रस्तुत


छायाचित्र प्रदर्शनी में महिला सशक्तीकरण, युवा शक्ति, किसान कल्याण और श्रमिक हित से जुड़ी योजनाओं को बेहद सरल शब्दों, रंगीन छायाचित्रों और आकर्षक स्लोगनों के साथ दर्शाया गया है।
प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से—

  • समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं बकाया धान बोनस भुगतान,
  • महतारी वंदना योजना (गरीब महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह सहायता),
  • भगवान श्री रामलला दर्शन योजना,
  • कृषि उन्नत योजना,
  • पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए योजनाएं,
  • श्रमिक कल्याण योजनाएं
    को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है।

लोगों का मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद

प्रदर्शनी देखने आए नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य भरोसेमंद, सराहनीय और प्रशंसनीय हैं। एलईडी स्क्रीन पर चल रही सॉफ्ट स्टोरीज़ के माध्यम से लोग योजनाओं को आसानी से समझ पा रहे हैं।
स्कूली बच्चों, युवाओं, किसानों और आम नागरिकों ने प्रदर्शनी की खुलकर सराहना की। प्रदर्शनी देखने आए लखेश्वर, लोकेश और पवन सहित अन्य नागरिकों ने योजनाओं की जानकारी को उपयोगी बताते हुए कहा कि आंकड़ों के साथ दी गई जानकारी आमजन के लिए बेहद लाभकारी है

नि:शुल्क प्रचार सामग्री का वितरण

प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री नि:शुल्क वितरित की जा रही है, जिसे लोगों ने उपयोगी बताया। नागरिकों का कहना है कि कई बार पात्र होने के बावजूद जानकारी के अभाव में लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते, ऐसे में यह प्रदर्शनी उन्हें जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को मिली नई उम्मीद

प्रदर्शनी के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगारोन्मुख योजनाओं की जानकारी मिली है। वहीं, महिलाओं ने महतारी वंदना योजना को गरीब परिवारों के लिए अत्यंत सहायक और सराहनीय बताया। लोगों को उम्मीद है कि इस प्रदर्शनी से प्रेरित होकर अधिक से अधिक पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ उठाएंगे।

कुल मिलाकर, जनसंपर्क विभाग की यह छायाचित्र प्रदर्शनी लोक कला और आधुनिक तकनीक का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करती हुई जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है और इसे जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !