धमतरी में मखाना खेती को बढ़ावा: 7 ग्राम पंचायतों के 125 एकड़ तालाबों में रोपण कार्य शुरू

0

 

धमतरी में मखाना खेती को बढ़ावा: 7 ग्राम पंचायतों के 125 एकड़ तालाबों में रोपण कार्य शुरू


उत्तम साहू 

धमतरी, 9 फ़रवरी 2026। किसानों की आय में वृद्धि और कृषि को विविधिकरण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में प्रारंभ की गई “Central Sector Scheme for Development of Makhana” योजना के तहत धमतरी जिले में मखाना की खेती का विस्तार किया जा रहा है।

जिला प्रशासन धमतरी के मार्गदर्शन एवं सक्रिय पहल से जिले की 7 ग्राम पंचायतों — पीपरछेड़ी, सरसोंपुरी, छाती/डाड़ेसरा, राखी, रांकाडीह, मोतिमपुर एवं सांकरा — के कुल 125 एकड़ पारंपरिक तालाबों में मखाना उत्पादन किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के माध्यम से तालाबों के वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देते हुए किसानों को अतिरिक्त और स्थायी आय का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

योजना की औपचारिक शुरुआत ग्राम छाती/डाड़ेसरा से की गई है, जहां महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता के साथ मखाना की खेती प्रारंभ हुई है। यहां शैल पुत्री स्व सहायता समूह एवं नयी किरण स्व सहायता समूह, देमार की महिलाएं मखाना उत्पादन कार्य में जुटी हुई हैं। इस पहल में कुल 25 महिला कृषक समूहों की भागीदारी रही, जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।

ग्राम छाती/डाड़ेसरा स्थित 29 एकड़ तालाब में मखाना पौध का रोपण कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दिया गया है। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा किसानों एवं महिला समूहों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता और उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

मखाना की खेती से न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। जिला प्रशासन का यह प्रयास आत्मनिर्भर कृषि, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !