लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप ने दी भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि

0

 लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप ने दी भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि




बिलासपुर। भारत रत्न से अलंकृत स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप, बिलासपुर द्वारा एक निजी भवन में भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरेको म्यूजिक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गायक कलाकारों ने लता जी के अमर और सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मधुर सुरों की सरिता में डूबकर उपस्थित श्रोता और संगीत प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए।

ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए गायक कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा महान गायकों की स्मृतियों को जीवित रखना है। उन्होंने कहा कि देश के दिवंगत प्रसिद्ध गायक कलाकारों की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साकेश मिश्रा, समाज सेवक संजीव पाल, पत्रकार यू. मुरली राव, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश लवहातरे, वेद रात्रे, राघवेंद्र शर्मा, नूतन तिवारी एवं अधिवक्ता अरुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पी. संगीत राव (बिलासपुर), राजेंद्र कमल, सोनिया सोनी, क्रांति मौर्या, वर्षा केदकार, मोनिका दत्ता, शिल्पा निषाद, प्राची करने, रानी पसरिया, माया वनवारे, ज्योति प्रभा, अंजलि कुमारी, राम कृष्ण, बी. सतीश प्रसाद, जी.बी. नरसिंग मूर्ति, गया प्रसाद साहू, संजय मालेवार, प्रहलाद कुमार यादव, प्रमोद वैष्णव, जय सिंह, अरविंद कोन्हेर, रवि पाल, संजीव राय, बी.एच. श्रीनिवास, आनंद गुप्ता, मनहरण सिंह, संजय कौशिक, राजेंद्र शुक्ला एवं नरेश सारथी (मुंगेली) कालीचरण, हरिओम दुबे, सहित अनेक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की।





Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !